Samsung One UI 7 update यूजर्स Android 15 आधारित One UI 7 अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इसके रोलआउट की कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है, जिसके चलते यूजर्स को अफवाहों और लीक्स पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लेकिन अब एक नई लीक सामने आई है, जो सैमसंग रोमानिया के एक जूम मीटिंग से जुड़ी है। इसके अनुसार, One UI 7 का रोलआउट अप्रैल 2025 से शुरू हो सकता है।

Samsung One UI 7 Update: रोलआउट की संभावित टाइमलाइन
Samsung One UI 7 Update सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के मुताबिक, सैमसंग रोमानिया ने गैलेक्सी S25 सीरीज वर्कशॉप के दौरान One UI 7 के रोलआउट की टाइमलाइन साझा की। इसके अनुसार, One UI 7 का अपडेट 18 अप्रैल 2025 से शुरू होगा और यह गैलेक्सी S24 सीरीज, S24 FE और Z Fold6 जैसे नए मॉडल्स को पहले मिलेगा। इसके बाद, मई 2025 तक पुराने मॉडल्स जैसे S21 सीरीज और A53/A33 को भी यह अपडेट मिल जाएगा।
गैलेक्सी S सीरीज
गैलेक्सी S24 सीरीज: 18 अप्रैल 2025
गैलेक्सी S24 FE: 18 अप्रैल 2025
गैलेक्सी S23 सीरीज: 25 अप्रैल 2025
गैलेक्सी S23 FE: 16 मई 2025
गैलेक्सी S22 सीरीज: 16 मई 2025
गैलेक्सी S21 सीरीज: 23 मई 2025
गैलेक्सी S21 FE: 23 मई 2025
Read more 👇
Vivo T3 Ultra 5G: फ्लिपकार्ट गोल्डन ऑफर के साथ भारत में लॉन्च, 4000 रुपये तक की छूट
गैलेक्सी Z सीरीज
गैलेक्सी Z Fold 6: 18 अप्रैल 2025
गैलेक्सी Z Flip 6: 18 अप्रैल 2025
गैलेक्सी Z Fold 5: 25 अप्रैल 2025
गैलेक्सी Z Flip 5: 25 अप्रैल 2025
गैलेक्सी Z Fold 4: 16 मई 2025
गैलेक्सी Z Flip 4: 16 मई 2025
गैलेक्सी Z Fold 3: 23 मई 2025
गैलेक्सी Z Flip 3: 23 मई 2025
Read more 👇
80W फ़ास्ट चार्जिंग और 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन
गैलेक्सी A सीरीज
गैलेक्सी A54: 25 अप्रैल 2025
गैलेक्सी A34: 16 मई 2025
गैलेक्सी A53/A33: 23 मई 2025
Samsung One UI 7 Update: क्या यह टाइमलाइन विश्वसनीय है?
Samsung One UI 7 Update हालांकि यह जानकारी पहले के अनुमानों से मेल खाती है, लेकिन सैमसंग ने अभी तक इसे आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। इसलिए, इसे अभी अनकंफर्म्ड माना जा रहा है। सैमसंग One UI 7 के बीटा टेस्टिंग पर काम कर रहा है, और यूजर्स को स्टेबल वर्जन जल्द से जल्द मिले, इसके लिए कंपनी पर दबाव बना हुआ है।
Samsung One UI 7 ,में क्या नया होगा?
Samsung One UI 7 update Android 15 पर आधारित होगा और इसमें कई नए फीचर्स और इंप्रूवमेंट्स की उम्मीद है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, नई कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स और सुरक्षा अपडेट्स शामिल होंगे। साथ ही, यह अपडेट पुराने डिवाइस्सेज को भी सपोर्ट करेगा, जो यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है।
Read more 👇
iQOO Neo 10R भारत में लॉन्च: स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 3, और बहुत कुछ – आइये जानते है सब कुछ
Samsung one UI 7 update का अपडेट यूजर्स के लिए एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक टाइमलाइन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अप्रैल 2025 से इसके रोलआउट की संभावना है। सैमसंग के आधिकारिक ऐलान तक यूजर्स को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है।
Read more 👇
iQOO Neo 10R भारत में लॉन्च: स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 3, और बहुत कुछ – आइये जानते है सब कुछ
अगर आप भी One UI 7 के अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं, तो हमारे ब्लॉग को बुकमार्क करें और नवीनतम अपडेट्स के लिए बने रहें!
डिस्क्लेमर:
इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यहां दिए गए फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट से संबंधित विवरण अनुमानित हैं और आधिकारिक जानकारी पर निर्भर करते हैं। सटीक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से संपर्क करें। हम इस जानकारी की पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देते। पाठक अपने विवेक से जानकारी का उपयोग करें।
( हमारी वेबसाइट पर आने के लिए )
🙏धन्यवाद 🙏

नमस्ते, मैं Anurag Mishra , एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल,और ट्रेडिंग न्यूज़ में गहरी रुचि रखने वाला ब्लॉगर हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी 2022 से स्टार्ट हुयी है मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने पाठकों को सबसे ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी दूं, यदि आप भी मेरी तरह टेक्नोलॉजी, और ऑटोमोबाइल, ट्रेडिंग न्यूज़, की दुनिया में रुचि रखते हैं, तो जुड़िए मेरे साथ इस सफर में और रहिए अपडेटेड! धन्यवाद…..